Categories

Posts

आर्यसमाज सिविल लाइन्स (अलीगढ़) का वार्षिकोत्सव

आर्यसमाज सिविल लाइन्स अलीगढ़ का वार्षिकोत्सव 12 से 15 अक्तूबर तक सम्पन्न हो गया। यज्ञ के ब्रम्हा होशंगाबाद मध्य प्रदेश के आचार्य आनन्द पुरुषार्थी प्रमुख वक्ता के रूप में आमन्त्रित थे। जिन्होंने क्त सत्रों में चुने हुए वेद मन्त्रों, नीतिसूत्रों के आधार पर वैदिक सिद्धांतो की विस्तृत व्याख्या की। आचार्य आनन्द जी के आहन पर अन्तिम दिन २१ यज्ञ वेदियों पर ६१ यजमान दम्पतियों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। आचार्य स्वदेश जी ने संगठन शक्ति व ईश्वर विश्वास को लेकर ओजस्वी व्याख्यान दिए। अलीगढ़ जनपद के आर्यजन गुरुकुल साधू आश्रम, नगर व ग्रामीण अंचल के सभी आर्यसमाजों से आये थे। श्री चेतनदेव वैश्वानर, आचार्य बुह्देव जी, श्री जीवन सिंह, डा जय सिंह सरोज जी उत्तराखंड देव नारायण भारद्वाज सहित अनेक विद्वानों का सान्निध् य जनता को मिला। दिल्ली की श्रीमती कविता रानी जी व एटा के श्री शिवपाल आर्य जी के मधुर भजनोपदेश सभी सत्रों में प्रभावोत्पादक रहे। आर्यवीर दल के श्री पंकज आर्य व उनकी टीम तथा स्त्री आर्य समाज की बहनों ने पूरा साथ दिया अतः इनका विशेष योगदान कहा जा सकता है। अंत में समाज के डा. पपेंद्र जी ने सभी का धन्यवाद किया।