Categories

Posts

आर्य केंद्रीय सभा गुडग़ांव में स्वामी श्रद्धानंद का 84वां बलिदान दिवस सम्पन्न

स्वामी श्रद्धानंद का 84वां बलिदान दिवस समारोह आयोजित गुडग़ांव भीम नगर स्थित रामलीला मैदान के निकट आर्य केंद्रीय सभा गुडग़ांव एवं आर्य समाज भीम नगर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज का 84वां बलिदान दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई। समाज के लिए किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए आर्य वेद प्रचार मंडल के प्रधान पदम चंद आर्य को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

आर्य केंद्रीय सभा गुडग़ांव के प्रधान मा. सोमनाथ आर्य ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ आचार्य विजय पाल, धर्ममुनी जी अधिष्ठाता शुद्धि आश्रम बहादुरगढ़ ने ध्वजारोहण कर किया। शोभायात्रा भीम नगर से प्रांरभ होकर के आर्य वीर नेत्र चिकित्सालय, न्यू कालोनी मोड़, कबीर भवन चौक, सोहना चौक, सदर बाजार, डाकखाना चौक, न्यू रेलवे रोड होते हुए वैदिक कन्या उच्च विद्यालय जैकबपुरा में संपन्न हुई। इस शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। सदर बाजार में श्री राम ज्वैलर्स के महेंद्र किशोर गोयल द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में यज्ञ भजन एवं विद्वानों द्वारा विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ आर्य समाजी पदम चंद आर्य को उनके विशेष कार्यों के योगदान के लिए आर्य केंद्रीय सभा द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड 11 की निगम पार्षद सीमा पाहूजा व समाजसेवी पवन पाहूजा ने समारोह में लोगों से कहा कि हमें अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी के दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने लोगों को एक नई दिशा दी है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आज भी आर्य समाज के दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान आचार्य अरविंद यज्ञब्रह्मा, मुख्य वक्ता आचार्य महेंद्रपाल आर्य, पूज्य स्वामी धर्ममुनि जी अधिष्ठाता  शुद्धि आश्रम बहादुरगढ़, आचार्य विजय पाल जी प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा, पूर्वमंत्री चौधरी धर्मबीर गाबा, वैदिक कन्या हाई स्कूल के प्रधान चंद्रप्रकाश गुप्ता, भारत भूषण आर्य, शिवदत्त आर्य, राजेश आर्य, लक्ष्मण पाहुजा, सोहना, नगीना, फिरोजपुर झिरका, पिनगवां, पुन्हाना, नूंह सहित कई आर्य समाजों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर आर्ष गुरूकुल भादस के ब्रह्मचारियों द्वारा योग का शानदार प्रदर्शन किया गया।

 

फोटो केप्शन : विशिष्ट कार्यों के लिए आर्य वेद प्रचार मंडल के पूर्व प्रधान पदम चंद आर्य को सम्मानित करते हुए आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान आचार्य विजय पाल, पार्षद सीमा पाहुजा आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *