Categories

Posts

चण्डीगढ़ पुस्तक मेले में हुआ वेद एवं वैदिक साहित्य प्रचार

20131117_184039 20131117_184122 नेशनल बुक टन्न्स्ट नई दिल्ली द्वारा चण्डीगढ़ के परेड ग्राउंड सै. 17 में दिनांक 13 से 18 नवम्बर, 2013 में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया था। पूर्व की भाति इस बार भी दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में ‘वैदिक साहित्य प्रचार-प्रसार स्टाल’ लगाया गया। जिसके माध्यम से सैंकड़ो लोगों तक आर्ष साहित्य का प्रचार-प्रसार हुआ। मेले में हर बार की तरह इस बार भी ‘सत्यार्थ प्रकाश’ के प्रति लोगों में विशेषकर युवाओं में रुचि दिखाई दिया। दिल्ली तथा चण्डीगढ़ की आर्यसमाजों के पदाधिकारी, सदस्य, आर्य महानुभाव बड़ी संख्या में आर्य कार्य कर्ताओं के उत्साह वर्धन के लिए पहुचे। स्टाल की व्यवस्था मुख्य रूप से श्री राजेश चैधरी ने सम्भाली।

सभा महामन्त्री श्री विनय आर्य जी ने बताया कि पुस्तक मेले साहित्य प्रचार का ऐसा केन्द्र होते हैं जहां हम आर्यसमाज से भिन्न सामान्य जनों तक वेद, वैदिक संस्कृति, आर्यसमाज एवं महर्षि दयानन्द का सन्देश पहुंचा सकते हैं। सभा का प्रयास है कि देश के प्रत्येक कोने में लगने वाले पुस्तक मेलो में हमारी भागीदारी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *