Categories

Posts

भगत सिंह जयन्ती मनाई

आर्यसमाज रामपुरा कोटा द्वारा संचालित मातृ सेवा सदन एवं बाल भारती आर्य शिशुशाला बालिका विद्यालय में 28 सितम्बर को क्रन्तिकारी भगत सिंह जयन्ती बडी धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर आर्य समाज के मन्त्री एवं मातृ सेवा सदन बालिका विद्यालय के व्यावस्थपक डी.पी. मिश्रा ने सैकड़ों छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह ने स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा लिखित सत्यार्थ प्रकाश को पढ़कर अपना सारा जीवन देश की आजादी में लगा दिया। उन्होंने सत्यार्थ प्रकाश को कई बार पढ़ा और अंगे्रजों को भगाने का संकल्प लिया। वह 14 वर्ष की आयु में राष्टन्न्ीय आन्दोलन से जुड़ गए।

आर्य परिवार संस्था के मन्त्री श्री इन्द्र कुमार सक्सेना, पूर्णिमा सत्संग समिति के प्रधान श्री राजेन्द्र सक्सेना, आर्य समाज भीमगंज मण्डी के पूर्व मन्त्री श्री राजेन्द्र आर्य ने भी भगत सिंह के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाओं को सुनाया एवम् विद्यालय के छात्रों ने भगत सिंह के जीवन पर नाट्य रुपान्तरण भी प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।